कोरोना महामारी COVID-19 के महासंकट में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदीजी के आह्वान पर मानवता को बचाने हेतु सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में हजारों लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर समाज हित में सर्वस्व दिया है ।
जैसे हमारे डॉक्टर, नर्सिंग व हॉस्पिटल स्टाफ, पुलिस सेवा के सभी लोग, होमगार्ड व अर्ध सैनिक बल, सफाई कर्मी, फायरमैन व नगर निगम स्टाफ, बीएलओ व शिक्षा विभाग के लोग, नागरिक सुरक्षा के लोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, पानी व बिजली विभाग के लोग, जिला कलेक्टर व एसडीएम कार्यालय के लोग, बैंक व अन्य सरकारी विभागों में COVID की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के साथ साथ आमजन व समाज के सेवाभावी लोगों ने भी इस संकट काल मे बेमिसाल सेवाकार्य किया है। जैसे राशन सामग्री, भोजन पैकेट, मास्क, सैनेटाइजर व अन्य सामग्री बांटने वाले भामाशाह, बनाने वाले, वितरण करने वाले सभी लोग। इसी प्रकार फल सब्जी, दुध, किराना, दवाई विक्रेता, हॉकर तथा रक्तदाता सभी लोग ।
उपरोक्त सभी हमारे कोरोना योद्धाओं (Corona Warriors) पर पूरे देश को गर्व है। हम सबका नैतिक दायित्व है कि इन सभी लोगों का देश, राष्ट्र, व समाज में उचित सम्मान किया जाये।
